Indian Navy Group C Vacancy 2025 | इंडियन नेवी में 10वीं पास ग्रुप सी के 327 पदों पर भर्ती
Govt Jobs Updates
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती 2025: इंडियन नेवी ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप सी के 327 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू होगी और 1 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।
Indian Navy Group C Vacancy, इंडियन नेवी में 10वीं पास ग्रुप सी के 327 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
इंडियन नेवी बोट क्रू स्टाफ के विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें सिरंग ऑफ लस्कर के 57 पद, लस्कर वन के 192 पद, फायरमैन के 73 पद और टोपास के 5 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी।
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती आवेदन शुल्क:-
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी भारतीय नागरिक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती आयु सीमा:-
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती शैक्षणिक योग्यता:-
इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, अभ्यर्थी को स्विमिंग का ज्ञान होना चाहिए और उसके पास संबंधित क्षेत्र का अनुभव या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती चयन प्रक्रिया:-
चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं :- इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- नोटिफिकेशन पढ़ें :- भर्ती से संबंधित सभी नियम और पात्रता को ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म भरें :- ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें :- आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें (यदि लागू हो) :- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क भरें।
- फाइनल सबमिशन करें :- सभी जानकारी दोबारा जांचकर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- प्रिंटआउट सुरक्षित रखें :- भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Indian Navy Group C Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू:- 12 मार्च 2025
आवेदन की अंतिम तिथि:- 1 अप्रैल 2025
शॉर्ट नोटिफिकेशन:- डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन:- यहां से करें
Leave Message